वाराणसी : अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेन का कोच जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में 16 जून को वाराणसी के सिधवलिया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी पप्पू कुमार सिंह उर्फ रवि रंजन रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के हत्थे चढ़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर शनिवार को रेल मजिस्ट्रेट …
वाराणसी, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में 16 जून को वाराणसी के सिधवलिया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी पप्पू कुमार सिंह उर्फ रवि रंजन रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के हत्थे चढ़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर शनिवार को रेल मजिस्ट्रेट सोनपुर के सामने प्रस्तुत किया।
बताते चलें कि अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों ने गोपालगंज जिले के सिधवलिया स्टेशन पर 16 जून को खड़ी ट्रेन के कोच में आग लगा दिया था। इस मामले में छानबीन तकनीकी साक्ष्य के आधार मुख्य आरोपी पप्पू कुमार सिंह उर्फ रवि रंजन की पहचान हुई। इसके बाद सीवान के रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ सीवान, थावे, जीआरपी थावे एवं जीआरपी सीवान की संयुक्त टीम ने गोपालगंज के मोहम्मदपुर गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें –अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, नौसेना ने की भर्ती शुरू
