बहराइच: गांव में बिना सड़क निर्माण के लिए लाखों का गबन, थाने में मुकदमा दर्ज
बहराइच। विकास खंड मिहींपुरवा में वर्षों से तैनात अवर अभियंता विवेक वर्मा का निदेशक एंव मुख्य अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार जनपद इटावा में स्थानान्तरण हो गया है। एक्सइएन ने कार्यमुक्त भी कर दिया है। विकास खंड मिहिपुरवा में अवर अभियंता विवेक कुमार की तैनाती थी। तैनाती के दौरान वह काफी …
बहराइच। विकास खंड मिहींपुरवा में वर्षों से तैनात अवर अभियंता विवेक वर्मा का निदेशक एंव मुख्य अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार जनपद इटावा में स्थानान्तरण हो गया है। एक्सइएन ने कार्यमुक्त भी कर दिया है।
विकास खंड मिहिपुरवा में अवर अभियंता विवेक कुमार की तैनाती थी। तैनाती के दौरान वह काफी विवादों में रहे। ब्लॉक के मनगौढ़िया गांव में मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर चर्चा में आये अवर अभियंता पर उक्त प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज हो गई थी। जिसके बाद उनका निलंबन हुआ एवं अपने रसूख के चलते पुन: उसी ब्लाक में तैनाती कराली।
मिहींपुरवा में दोबारा तैनाती के बाद से कई ग्रामीणों ने अवर अभियंता की ओर से विकाद कार्यों में की जा रही अनियमितता को लेकर बार बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। मीडिया में भी कई भ्रष्टाचार के बाबत खबरें प्रकाशित होती रहीं किंतु अधिकारियों से साठगांठ में माहिर अवर अभियंता का स्थानांतरण क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी नही करा पाये थे।

इस बार शासन की ओर से ही अभी अवर अभियन्ता का स्थानांतरण गैर जनपद इटावा कर दिया गया स्थानांतरण आदेश आने के बाद जनपद बहराइच के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की ओर से मिहिपुरवा के अवर अभियंता विवेक कुमार वर्मा को कार्यमुक्ति आदेश भी दे दिया गया है।
बार बार अपना स्थानांतरण रुकवाने में माहिर अवर अभियन्ता इस बार के स्थानांतरण आदेश के बाद जिला छोड़ेंगे या फिर अपने रसूख का प्रयोग कर अपना स्थानांतरण रुकवाने का प्रयास करेंगे इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
पढ़ें-लखनऊ: गांव के युवक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
