मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सरी संचालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार नर्सरी संचालक बीच रोड में जा गिरा। भारी वाहनों से कुचलने से उसकी मौत हो गई। वाहनों की चपेट में आने से शरीर बुरी तरह से कुचल गया। पुलिस ने मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार नर्सरी संचालक बीच रोड में जा गिरा। भारी वाहनों से कुचलने से उसकी मौत हो गई। वाहनों की चपेट में आने से शरीर बुरी तरह से कुचल गया। पुलिस ने मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

मुंडापांडे में नियामतपुर निवासी आविद अली मेरठ में नर्सरी चलाते थे। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात 2 बजे बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-रामपुर हाइवे पर इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बीच रोड पर जा गिरे। इसमें आविद की मौत हो गई। सुबह पेट्रोलिंग टीम ने देखा एक व्यक्ति बुरी तरह से सड़क पर कुचला पड़ा है।

उसकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं आया था। टीम की सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। कुचले हुए व्यक्ति के शरीर को झाड़ू व फावड़े से इकठ्ठा किया। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि हादसा कर फरार वाहन की सीसीटीवी कैमरा के जरिए पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा में सेंध, चोरों ने लाखों का माल समेटा

संबंधित समाचार