हरदोई: शादी का झांसा देकर रेप करने वाला रेपिस्ट हुआ गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मार डालने तक की धमकी दे डाली। एक दिन युवती को बहाने से अपने साथ लखनऊ ले गया, जहां उसे अकेला छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट …

हरदोई। युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मार डालने तक की धमकी दे डाली। एक दिन युवती को बहाने से अपने साथ लखनऊ ले गया, जहां उसे अकेला छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए रेप करने वाले रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती का कहना था कि पतसेनी निवासी गोविंद पुत्र जयराम ने उससे शादी करने को कहा,इस पर युवती राज़ी हो गई।

इसी झांसे में पिछले एक साल से गोविंद युवती के साथ रेप करता रहा। बात 18 जून में दिन की है, गोविंद ने युवती को अपने मकान पर बुलाया, युवती ने जब उससे शादी करने को कहा, तो गोविंद ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने वहां भी युवती के साथ जबरिया रेप किया।

युवती का यह भी कहना है कि युवक उसे बहाने से लखनऊ ले गया। जहां उसे अकेला छोड़ कर फरार हो गया। कछौना पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए रेपिस्ट गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पढ़ाई में पढ़े थे ‘ढ़ाई अक्षर प्रेम के’

रेप का शिकार हुई युवती का कहना है कि वह और गोविंद दोनों एक ही कालेज में साथ-साथ पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती परवान चढ़ती चली गई।

युवती ने बताया कि गोविंद शादी का झांसा देकर उसके इतने करीब पहुंच गया कि कुछ पता ही नहीं चला। वह शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से उसके साथ रेप करता रहा। इतना ही नहीं गोविंद ने युवती को मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी।

पढ़ें-सीतापुर: ओवरब्रिज से गिरकर फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार