बलिया: बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही महिला की हुई मौत, चार लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया में पकड़ी गांव में शनिवार दिन में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की बिदली के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग चपेट में आकर झुलस गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बतादें कि जिले …

बलिया। यूपी के बलिया में पकड़ी गांव में शनिवार दिन में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की बिदली के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग चपेट में आकर झुलस गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बतादें कि जिले के पकड़ी गांव में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। शनिवार दिन में बारिश शुरू हुई फिर बिजली गिरने लगी। इसी बीच तेज आवाज के साथ खेत में बिजली गिरी। चपेट में आकर धान की रोपाई कर रही कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस गईं।

आनन फानन में ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। कोशली देवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंशा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोशली देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और गांव में कोहराम मचा है।

पढ़ें-आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से पांच झुलसे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

संबंधित समाचार