गौतमबुद्ध नगर : महिला ने लगाया पति पर धर्म बदलकर शादी रचाने का आरोप, ट्वीट कर सीएम योगी से मांगा न्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। धर्म कि आड़ में एक व्यक्ति ने महिला से शादी रचाई और जब उसका राज़ खुल गया तो अपनी ही पत्नी को वो जान से मारने की धमकी दे रहा है। एक महिला ने पुलिस के ट्विटर हैंडल अकाउंट पर अपने पति पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाते हुए जान …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। धर्म कि आड़ में एक व्यक्ति ने महिला से शादी रचाई और जब उसका राज़ खुल गया तो अपनी ही पत्नी को वो जान से मारने की धमकी दे रहा है।

एक महिला ने पुलिस के ट्विटर हैंडल अकाउंट पर अपने पति पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। महिला के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा निवासी एक महिला ने नोएडा पुलिस समेत सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल अकाउंट पर शिकायत करते हुए बताया कि एक विशेष समुदाय के युवक ने कुछ वर्ष पहले अपना नाम गलत बताकर शादी कर ली थी।

मामले की जानकारी होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

ट्वीट का संज्ञान लेते हुए नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीडीआर भी जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –छत्तीसगढ़: नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने पर धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार