लखनऊ : अखिलेश और मायावती को ओपी राजभर की सलाह, एक होकर लड़ें 2024 का लोकसभा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव को सलाह और नसीहतें दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को भी सलाह दे डाली है। रविवार को राजभर ने कहा कि जब सपा और बसपा …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव को सलाह और नसीहतें दे रहे हैं।

इसी कड़ी में अब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को भी सलाह दे डाली है। रविवार को राजभर ने कहा कि जब सपा और बसपा दोनों वंचितों कि लड़ाई लड़ने का दावा करते हैं तो फिर वो ये लड़ाई साथ मिलकर क्यों नहीं लड़ते ?

बताते चलें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा का सहयोगी दल है। सपा और बसपा ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि, बाद में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

राजभर ने, सपा और बसपा को साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी तरफ से उनके लिए एक सलाह है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर छह सीटें जीतने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने यह बयान पिछले दिनों सपा के गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद दिया है।

खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की छोड़ी हुई आजमगढ़ सीट पर बसपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि इसकी वजह से सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। यह भी माना जा रहा है कि सपा नेता आजम खां की छोड़ी हुई रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में बसपा ने जानबूझकर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा, ताकि भाजपा को दलित वोट मिलने में आसानी हो।

यह भी पढ़ें –सोनेलाल पटेल की जयंती पर मचा घमासान: पल्लवी-कृष्णा व ओपी राजभर समेत कई नेता लिये गये हिरासत में

संबंधित समाचार