गोरखपुर : पुलिस ने घर के बाहर खड़ा किया बुलडोजर, आरोपी ने किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी में अपराधियों के बीच बुलडोजर का खौफ चरम पर है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से अपराधियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में एक अपराधी ने घर के बाहर बुलडोजर खड़ा देखकर खुद ही सरेंडर कर …

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी में अपराधियों के बीच बुलडोजर का खौफ चरम पर है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से अपराधियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में एक अपराधी ने घर के बाहर बुलडोजर खड़ा देखकर खुद ही सरेंडर कर दिया।

बता दें, 27 जून को छात्रा के साथ जंगल सिकरी गांव के पांच लोगों ने रेप किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सहपाठी समेत पांच आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसकी तैयारी शुरु हो गई है।

मामला 27 जून का है। छात्रा अपने सहपाठी के साथ कुसम्ही जंगल में घूमने गई थी। आरोप है कि पहले सहपाठी ने छात्रा का रेप किया। इसी दौरान पहुंचे जंगल सिकरी गांव के लवकुश पासवान, वकील पासवान, भोलू यादव उर्फ विशाल और सुरेंद्र पासवान ने दोनों को पकड़ लिया।

सभी ने छात्रा के सहपाठी को पीटने के बाद उसे भगा दिया। इसके बाद छात्रा को जंगल के अंदर उठा ले गए। सभी ने जंगल में छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया। रात में घर पहुंची छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सहपाठी समेत पांच आरोपितों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। पता न चलने पर सुबह खोराबार थाना प्रभारी आरोपित के घर बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। घर के बाहर बुलडोजर देखकर आरोप‍ित ने संदेश भेजवाया कि वह आत्म समर्पण करने को तैयार है। इसके बाद उसने सरेंडर कर द‍िया।

यह भी पढ़ें –गौतम बुद्ध नगर: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम, लोगों ने तेजाब फेंकने की दी धमकी

संबंधित समाचार