पीलीभीत: मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर परखे बाढ़ से बचाव के काम
पीलीभीत, अमृत विचार। मंडलायुक्त बरेली मंडल सेल्वा कुमारी जे. ने रविवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ से बचाव को कराए गए काम परखे। शारदा नदी पर ग्राम बुझिया की परियोजना का औचक निरीक्षण किया। बुझिया में 201 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के निर्माण से बुझिया के साथ मटैयालालपुर ताललुके महाराजपुर …
पीलीभीत, अमृत विचार। मंडलायुक्त बरेली मंडल सेल्वा कुमारी जे. ने रविवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ से बचाव को कराए गए काम परखे। शारदा नदी पर ग्राम बुझिया की परियोजना का औचक निरीक्षण किया। बुझिया में 201 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के निर्माण से बुझिया के साथ मटैयालालपुर ताललुके महाराजपुर को परियोजना का लाभ मिलेगा। उसे बाढ़ से बचाया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मैप के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। स्पर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जीईओ बैग की गुणवत्ता को भी परखा गया। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि बैग की टेस्टिंग कराई गई है।
निर्धारित मानकों के ही जीईओ बैग का प्रयोग किया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि अन्य समस्त अवशेष कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य गुणवत्तापरक और पूर्ण पारदर्शिता के सम्पन्न होने चाहिए। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए वरना कार्रवाई को तैयार रहें।
कहा कि दो अपूर्ण अन्य परियोजनाएं के कार्यों में तेजी लाएं। इसके अलावा मंडलायुक्त ने शारदा नदी पर ग्राम रमनगरा की परियोजना का भी औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे, एडीएम राम सिंह गौतम आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: उत्तराखंड सीमा पर तस्करों ने तीन गोवंश काटे, मंदिर के नजदीक फेंके अवशेष
