रुद्रपुर में डीडी चौक से किच्छा बाईपास तक हटाया अतिक्रमण, 20 लोगों का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही 20 से अधिक अतिक्रमणकारियों के चालान भी किये। रविवार को शहर की सड़को से अतिक्रण हटाने और यातायात सुगत बनाने को लेकर सिविल, यातायात पुलिस व सीपीयू ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही 20 से अधिक अतिक्रमणकारियों के चालान भी किये।

रविवार को शहर की सड़को से अतिक्रण हटाने और यातायात सुगत बनाने को लेकर सिविल, यातायात पुलिस व सीपीयू ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। उनका यह अभियान डीडी चौक से किच्छा बायपास रोड तक चला। इस दौरान पुलिस ने सड़क दोनो ओर से अतिक्रमण हटाया और सड़को को घेरकर बैठे अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। वही पुलिस ने 20 से अधिक लोगों का चालान भी किया।

सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। वही बार-बार अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। इस दौरान यातायात प्रभारी विजय विक्रम, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार