आज का राशिफल। 04 जुलाई, 2022
मेष विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। वृष तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत …
मेष
विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
वृष
तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम संबंधों में ताजगी कम हो सकती है।
मिथुन
सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने को पुरस्कार मिल सकता है।
कर्क
आज आप किसी पुरानी बात को याद करके खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं के समाधान मिलने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
सिंह
मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय के स्रोत मजबूत होंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी।
कन्या
व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। अपने विरोधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आवश्यक न हो तो अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें।
तुला
जनकल्याण की योजनाओं में खर्च करेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी संबंधी योजनाओं को शुरू करेंगे। कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। कुछ भी काम करते समय एकाग्रचित्त रहें तो शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक
प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो जाएंगी। आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। गृहक्लेश दूर होंगे।
धनु
आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी।
मकर
जीवन साथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने संबंधों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
कुंभ
घर पर उत्सव का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं।
मीन
नए व्यवसाय की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में कुछ नए इनोवेटिव आइडियाज़ आएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बिताएंगे।
