मुरादाबाद : ट्रक और टेंपो की जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंदरकी (मुरादाबाद),अमृत विचार। मुरादाबाद चन्दौसी नेशनल हाईवे पर उस समय चीख – पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टैंपो को रौंद दिया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला और एक बच्चे ने …

कुंदरकी (मुरादाबाद),अमृत विचार। मुरादाबाद चन्दौसी नेशनल हाईवे पर उस समय चीख – पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टैंपो को रौंद दिया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला और एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर को एक टेंपो मुरादाबाद की ओर से कुंदरकी की तरफ आ रहा था, जिसमें करीब 10 सवारी बैठी हुई थीं। जैसे ही टेंपो ग्राम नानपुर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला जायदा, पत्नी मुस्लिम, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी ग्राम फतेहपुर खास थाना मैनाठेर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक महिला अपने पोते मोहम्मद रजा पुत्र आबिद उम्र 5 वर्ष एवं बहू अफसाना पत्नी आबिद के साथ अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए कुंदरकी अस्पताल आ रही थी।

हादसे में महिला का पौत्र मोहम्मद रजा ,उम्र 6 वर्ष और अनीता पत्नी मनजीत कुमार 37 वर्ष निवासी ग्राम मधुपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला अनीता समूह में बैंक सखी थी और ब्लॉक कुंदरकी समूह के काम से आ रही थी। मृतका के परिवार में एक 5 वर्षीय बेटा लकी है। इनके अलावा हादसे में अफसाना पत्नी आबिद आलमीन पत्नी गालिब एवं अन्य तीन लोग भी घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी सात लोगों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सरी संचालक की मौत

संबंधित समाचार