रुद्रपुर: पुत्र मोह के जंजाल में फंसे तीन पुत्रियों के पिता ने थाम लिया दूसरी का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पति को उम्मीद थी कि इस बार पत्नी पुत्र को ही जन्म देगी मगर ऊपर वाले को कुछ और मंजूर था और तीसरी बार भी जब पुत्री ने जन्म लिया तो मानों पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। और रोजाना बेबस मां का उत्पीड़न किया जाने लगा और अंतत: पति ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पति को उम्मीद थी कि इस बार पत्नी पुत्र को ही जन्म देगी मगर ऊपर वाले को कुछ और मंजूर था और तीसरी बार भी जब पुत्री ने जन्म लिया तो मानों पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। और रोजाना बेबस मां का उत्पीड़न किया जाने लगा और अंतत: पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली।

यह पूरी कहानी है रम्पुरा निवासी रेखा की। रेखा का विवाह 11 दिसंबर 2012 को राकेश दिवाकर से हुआ था। इस दौरान उनकी तीन पुत्रियां हुईं। तीन पुत्रियां होने के कारण उसका पति राकेश दिवाकर आए दिन उसका उत्पीड़न करने लगा। और पुत्र मोह के जंजाल में फंसे पति ने लक्ष्मी उर्फ निधि निवासी नवीन नगर एमडीए कालोनी, थाना सिविल लाइन जिला मुरादाबाद से अवैध तरीके से विवाह कर लिया।

उसका पति राकेश दिवाकर व लक्ष्मी उर्फ निधि उसे रास्ते से हटाने के लिए षड़यंत्र रचते रहे। दो जुलाई 2022 की रात उसका पति राकेश योजनाबद्ध तरीके से घर पर आया और उससे गालीगलौज की। विरोध करने पर बाल पकड़कर मारते पिटते हुए घर से निकाल दिया। रेखा ने पुलिस से आरोपित पति और निधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार