शाहजहांपुर और न्यूरिया के तस्करों ने की थी उत्तराखंड सीमा पर गोकशी
न्यूरिया/पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तराखंड सीमा से सटे इलाकों में गोकशी की वारदात न्यूरिया और पड़ोसी जनपद शाजहांपुर के शातिर गोमांस तस्करों ने की थी। उन्हीं की ओर से खुराफात करते हुए गोवंश के अवशेष दुर्गा मंदिर के नजदीक फेंक दिए गए थे। एसओजी टीम की मदद से न्यूरिया पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद …
न्यूरिया/पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तराखंड सीमा से सटे इलाकों में गोकशी की वारदात न्यूरिया और पड़ोसी जनपद शाजहांपुर के शातिर गोमांस तस्करों ने की थी। उन्हीं की ओर से खुराफात करते हुए गोवंश के अवशेष दुर्गा मंदिर के नजदीक फेंक दिए गए थे। एसओजी टीम की मदद से न्यूरिया पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद चार को धर दबोचा। उनके कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल औजार और असलाह बरामद किए। सभी को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
घटना शनिवार रात को अंजाम दी गई थी। सितारगंज रोड पर भिंडारा गांव के पास गोमांस तस्करों ने एक खाली प्लॉट में तीन गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस बिक्री को ले गए थे। गोवंश के अवशेष दुर्गा मंदिर के नजदीक फेंक दिए थे। रविवार सुबह जब लोगों ने अवशेष देखे तो बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और विरोध किया था। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी पुलिस की मिलीभगत का अंदेशा जताते हुए एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विधायक की नाराजगी और क्षेत्र में घटना के बाद तनाव को देखते हुए सीओ सदर लल्लन सिंह की अगुवाई में टीम ने सुरागरसी तेज कर दी। आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए। एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगी रही। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर चार तस्करों को दबोच पुलिस ने वर्कआउट का दावा किया है। पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी खालिद पुत्र इलियास, न्यूरिया थाना क्षेत्र के गुलड़िया भिंडारा निवासी जाकिर पुत्र साबिर, मोहम्मद अनस पुत्र नई और रफियापुर गांव निवासी वसीम पुत्र अनीस को पकड़ा।
आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना को स्वीकार किया। साथ ही पांचवें आरोपी के तौर पर गुलड़िया भिंडारा के ही नईम का नाम बताया। छानबीन में यह भी पता लगा कि पकड़ा गया शाहजहांपुर का शातिर तस्कर खालिद कई दिनों से न्यूरिया के रफियापुर में ही रह रहा था। इनके कब्जे से पुलिस ने गोहत्या में इस्तेमाल औजार के अलावा दो तमंचे, तीन कारतूस, दो चाकू भी बरामद किए।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जुझारपुर में एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी
