काशीपुर: भाजपा के गद्दारों को मंच पर बैठाकर किया जा रहा सम्मानित: चीमा
काशीपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का साथ न देने वालों को मंच पर बैठाकर सम्मानित किया जा रहा है। जबकि उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व विधायक चीमा सोमवार को रामनगर रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर …
काशीपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का साथ न देने वालों को मंच पर बैठाकर सम्मानित किया जा रहा है। जबकि उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
पूर्व विधायक चीमा सोमवार को रामनगर रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का साथ न देने वाले अपनी आत्मा से स्वयं पूछें कि क्या वह भाजपा के शुभचिंतक हैं। कहा कि जनता का यह कहना है कि पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें पदमुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम पूर्व से लग रहे खड़कपुर देवीपुरा एवं ढकिया गुलाबो में हाट बाजार के साथ पांच अन्य नये स्थानों पर साप्ताहिक हाट बाजार लगवाकर ठेके पर देने जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई का व्यापारी भी विरोध कर रहे हैं। हाट बाजार की वसूली ठेके पर देने से गुंडागर्दी और चोर बाजारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर के गुंडा तत्वों को आगे आने का मौका मिलेगा। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट मौजूद रहे।
