पंतनगर: हल्दी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, सांसद को भेजा ज्ञापन
पंतनगर, अमृत विचार। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति ने केंद्रीय रेल मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन भेजकर पूर्व की भांति हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पंतनगर में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज बनाए जाने की मांग की। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि हल्दी रोड रेलवे स्टेशन …
पंतनगर, अमृत विचार। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति ने केंद्रीय रेल मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन भेजकर पूर्व की भांति हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पंतनगर में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज बनाए जाने की मांग की।
समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पर पूर्व से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा काठगोदाम, रानीखेत एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस इत्यादि अल्प समय के लिए रुकती थी। लेकिन, कोरोना काल के समय से लगभग दो साल से सभी एक्सप्रेस ट्रेने नहीं रुक रही हैं, जिससे जहां दूर दराज से पढ़ने आए विद्यार्थियों के अलावा औद्योगिक आस्थानों के उद्यमियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए ट्रेन के यात्रियों को 20 किलोमीटर दूर रुद्रपुर, काठगोदाम, लालकुआ स्टेशन जाना पड़ता है।
सांसद को भेजे गए ज्ञापन में रामकिशोर यादव अंगद सिंह, जितेन्द्र यादव राजू पांडेय, मोहित सक्सेना, रामप्यारे, सुनील श्रीवास्तव, सुशील कुमार दुबे, एसके श्रीवास्तव, फूलकली, गंगादेवी, रामस्वरूप, पीके सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
