शाहजहांपुर: केंद्रीय विद्यालय के मासूम छात्र की हादसे में मौत, मां-भाई घायल
अमृत विचार, शाहजहांपुर। बच्चों को स्कूल से घर लेकर आ रही स्कूटी सवार महिला को डिवाइडर क्रास करते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। बच्चों को स्कूल से घर लेकर आ रही स्कूटी सवार महिला को डिवाइडर क्रास करते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला व दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद कार सहित चालक फरार हो गया है। पुलिस कार की तलाश में जुट गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना रोजा क्षेत्र के सुभाष चन्द्र बोस चौराहा रेती मार्ग पर स्थित बसंत विहार कालोनी निवासी अध्यापक प्रदीप कुमार मिश्रा का पुत्र निलांश (11) केवी 2 में कक्षा छह का छात्र है जबकि छोटा बेटा रूद्धांश (6) किडजी में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। प्रदीप की पत्नी संध्या मिश्रा सोमवार की दोपहर अपने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर स्कूटी से वापस घर आ रही थी। बताते हैं घर की गली के सामने जैसे ही पहुंची तो डिवाइडर क्रास करने लगी तभी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बारात की कार ने जोरदार पीछे से टक्कर मार दी।
लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संध्या बच्चों व स्कूटी सहित काफी दूर तक घसीटती चली गई और कार संध्या व निलांश के पैरों को कुचलती हुई फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष चन्द्र बोस चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के कहने पर घायलों को निजी अस्पताल भेज दिया। जहां गंभीर रूप में घायल निलांश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि संध्या की हालत नाजुक बनी है। पुलिस कार की तलाश में जुट गई हैं।
एक सप्ताह पहले ही सीखी थी स्कूटी
प्रदीप कुमार के पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे पहले वैन व बस से स्कूल आते जाते थे। अभी एक सप्ताह पूर्व संध्या ने स्कूटी चलानी सीख ली थी। उसके बाद उन्होंने बस व वैन से बच्चों को ले जाने से मना कर दिया था। इसके बाद संध्या स्वयं दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने स्कूटी से आती जाती थी।
चार दिन पहले भी जा चुकी है केंद्रीय विद्यालय की छात्रा की जान
रोडवेज बस स्टैंड के पास एक जुलाई को अनुबंधित बस से कुचलकर केंद्रीय विद्यालय-वन की कक्षा चार की छात्रा प्रशंसा की मौत हो गई थी। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी, तभी रोडवेज बस स्टैंड के पास अनुबंधित बस की चपेट में आ गई और उससे कुचलकर उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर और न्यूरिया के तस्करों ने की थी उत्तराखंड सीमा पर गोकशी
