अल्मोड़ा: बाड़ेछीना के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक मालिक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक स्वामी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार की देर रात हल्द्वानी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक स्वामी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रविवार की देर रात हल्द्वानी से निर्माण सामाग्री लेकर एक ट्रक मुनस्यारी जा रहा था। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाड़ेछीना से कुछ दूरी पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन और निर्माण सामग्री के नीचे दबने से ट्रक मालिक बागेश्वर के बिलखेत निवासी पंकज सिंह धपोला (30 ) पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के दौरान निर्माण सामग्री के नीचे दबा शव निकाला। निर्माण सामग्री से भरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव को निकालने के बाद उसे जिला अस्पताल स्थित मॉर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसआई अंबी राम ने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में मिला। ट्रक मालिक निर्माण सामग्री के ऊपर सोया हुआ था। दुर्घटना की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज