बागेश्वर: खनन प्रभावित गांवों के विकास को 1.38 करोड़ स्वीकृत
बागेश्वर, अमृत विचार। जिला खजिन फाउंडेशन न्याय की धनराशि से खनन प्रभावितों गांवों का विकास होगा। योजना के तहत 18 कार्यों के लिए एक करोड़ 38 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे उच्च प्राथमिकता वाले प्रस्तावों पर काम होगा। स्कूलों की मरम्मत के लिए अधिकतम धनराशि स्वीकृत की गई है। …
बागेश्वर, अमृत विचार। जिला खजिन फाउंडेशन न्याय की धनराशि से खनन प्रभावितों गांवों का विकास होगा। योजना के तहत 18 कार्यों के लिए एक करोड़ 38 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे उच्च प्राथमिकता वाले प्रस्तावों पर काम होगा। स्कूलों की मरम्मत के लिए अधिकतम धनराशि स्वीकृत की गई है।
सोमवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने फाउंडेशन न्यास की बैठक में यह धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने जल संस्थान को कांडा चिकित्सालय और तहसील पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाने को कहा। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य कृषि अधिकारी और उद्यान अधिकारी को खनिज क्षेत्रों के लिए पॉलीहाउस, पावर बिडर, रीमा शिव मंदिर के पास हैंडपंप, कपकोट, दोफाड़ और कांडा में ओपन जिम, बीसी जोशी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उद्यम स्थल को जाने वाले सड़क मार्ग, रीमा एएनएम सेंटर की मरम्मत भी होगी।
तहसील कार्यालय कपकोट के मीटिंग हाल, कार्यालय के सुधारीकरण, सुंदरीकरण के जिए 14.79 लाख, ग्राम सैंज देसवलिया में हैंडपंप के लिए 7.23 लाख, ग्राम असों में सोलर एनर्जी हैंड पंप 11.83 लाख, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र काफलीगैर में पेयजल व्यवस्था सोलर एनर्जी हैंडपंप के लिए 11.96 लाख, गैरखेत के सरयू नदी में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए 20 लाख, इसी तरह 29 विद्यालयों में एलइडी स्थापना के लिए 7.68 लाख, पाये के बालिका इंटर कालेज में संपर्क मार्ग के लिए 4.99 लाख, मेलाडुंगरी मुख्य सड़क मार्ग से कोट फुलवाडी पैदल ट्रैकिंग सीसी मार्ग के लिए 4.98 लाख, सरस्वती शिशु मंदिर कुरोली-दियाली में सार्वजनिक शौचालय के लिए तीन लाख, जत्थाकोट में खड़जा निर्माण के लिए 3.98 लाख, राजकीय जूनियर हाईस्कूल करूली की मरम्मत के लिए 8.10 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैणी मरम्मत 6.96, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढुंगापाटली की मरम्मत को 8.20 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला भैरू मरम्मत के लिए 7.50 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायलधपोला की मरम्मत के लिए 7.20 लाख, प्राथमिक विद्यालय किडई में लघु मरम्मत के लिए 2.06 लाख, प्राथमिक विद्यालय दियाली कुरौली छत की मरम्मत के लिए 8.05 लाख रुपये स्वीकृति किए गए हैं।
