हरदोई : कैदी के परिजनों ने जेलर पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी आफिस पर जमकर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दहेज़ हत्या के मामले में जेल में सज़ा काट रहे कैदी की गला कटने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कैदी के मां-बाप ने जेलर के ऊपर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस तरह हुई कैदी सलमान की मौत पर एसपी दफ्तर …

हरदोई, अमृत विचार। दहेज़ हत्या के मामले में जेल में सज़ा काट रहे कैदी की गला कटने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कैदी के मां-बाप ने जेलर के ऊपर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस तरह हुई कैदी सलमान की मौत पर एसपी दफ्तर के बाहर परिजनों ने काफी हंगामा किया गया। ज़ाहिर सी बात है कि जेलर के ऊपर इतना संगीन आरोप लगाए जाने से जांच में जुटी पुलिस की मुश्किलें और भी बढ़ गई है।

बताते चलें कि रविवार को दहेज़ हत्या के मामले में जेल में बंद सलमान पुत्र नौशाद निवासी काईमऊ थाना साण्डी की ब्लेड से गला कटने से मौत हो गई थी। इस वारदात से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के सारे अफसर एक-दम साईलेंट मोड में हो गए। इस बारे में जेल प्रशासन का कहना था कि कैदी ने ब्लेड से खुद गला काट डाला। इसके लिए बंदी रक्षक के ऊपर लापरवाही का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

वहीं इसका पता होते ही सलमान के पिता नौशाद और मां के साथ तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने जेलर के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया। सभी लोग भीड़ की शक्ल में एसपी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए। जहां जेलर के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि किसी तरह उन्हें न्याय दिलाने के भरोसे के साथ शांत करा दिया गया।

लेकिन इतना तो तय है कि जेल प्रशासन से कहीं न कहीं चूक ज़रूर हुई। माना कि कैदी ने अपने आप ब्लेड से गला काटा,तो सवाल उठता है कि जेल की इतनी सख्त पहरेदारी के चलते कैदी के हाथ तक ब्लेड कैसे पहुंचा ? जबकि बाहर की कोई भी चीज़ को जेल के अंदर ले जाने की सख्त पाबंदी है। फिलहाल कैदी सलमान की इस तरह हुई मौत ने कुछ ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं जो जेल प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें –अमरोहा: ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप

संबंधित समाचार