बाराबंकी : शिकायत लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने दी जेल भेजने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को ही थाने की पुलिस ने जेल भेजने की धमकी दी। अब महिला ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है। पीड़ित महिला का आरोप है पुलिस विपक्षियों से मिलकर जबरन उसके सहन की जमीन पर अवैध निर्माण करवा रही हैं। शिकायत के बाद …

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को ही थाने की पुलिस ने जेल भेजने की धमकी दी। अब महिला ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है।

पीड़ित महिला का आरोप है पुलिस विपक्षियों से मिलकर जबरन उसके सहन की जमीन पर अवैध निर्माण करवा रही हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है ।

सुबेहा थाना क्षेत्र के पट्टी वार्ड की निवासिनी पूनम विश्वकर्मा के घर के सामने स्थित सहन की जमीन पर पड़ोस के ही दबंग फखरुद्दीन पुत्र यूनुस उर्फ कल्लू, रईस पुत्र रकीब व सिद्दीका पुत्री यूनुस आदि द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

जिसकी महिला ने पुलिस तथा एसडीएम को पूर्व में शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रोके जाने तथा उक्त जमीन से सटे हुए गाटा संख्या 875 का पैमाइश करा कर विपक्षी के रकबे कि नाप की गुहार भी लगाई गई हैं। लेकिन राजस्व व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते महिला की सुनवाई नहीं की गई। वही दबंगों द्वारा राजस्व कर्मियों व पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित की सहन की जमीन पर कब्जा किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें –कानपुर: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद सूफी कौसर हसन को मिली सुरक्षा

संबंधित समाचार