आज का राशिफल। 05 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। आज आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे। वृष आज पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। आपकी परेशानियों का हल …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। आज आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे।

वृष

आज पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। सहकर्मी आपको बहुत सहयोग करेंगे। मधुमेह रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जॉब में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।

मिथुन

आज छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। आपके संपर्क का दायरा विस्तृत होगा। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें।

कर्क

आज नए रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जॉब बदलने को लेकर बड़ा निर्णय न लें। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिये आपको मेहनत करनी पड़ेगी। बड़ों का अपमान बिल्कुल न करें।

सिंह

आज जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अधूरे छूटे काम आज शुरू हो सकते हैं। परिजनों और मित्रों का आपके प्रति व्यवहार आदरयुक्त रहेगा। आपको बड़ी संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

कन्या

आज दिन की शुरुआत में कुछ अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अपने खर्चों पर लगाम लगायें। रक्तचाप आदि के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशों में रह रहे परिजनों की चिंता हो सकती है।

तुला

आज अपने करियर को लेकर काफी प्रगतिशील रहेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई विवादित मामला आपकी मध्यस्थता से हल हो सकता है। जॉब में आपको उच्च पद दिया जा सकता है। अधिकारी आपको पुरस्कृत कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ते प्रतीत होंगे। समाज कल्याण के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। मन में सुकून का भाव रहेगा। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु

आज आपके सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। ज्यादातर काम फोन से ही हो जायेंगे।

मकर

आज घर में अनुशासन बनाये रखें। मन में असुरक्षा व कुंठा की भावना पनप सकती है। गुस्से और ंअप्रिय वाणी का प्रयोग करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना मुद्दा उभरने की संभावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपके स्वभाव और सौन्दर्य की लोग प्रशंसा करेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

मीन

आज घर के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। अधीनस्थ कर्मचारियों की अवहेलना न करें। नए आभूषण और वस्त्र खरीद सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आज किसी को उधार देने से बचें।