पीएम मोदी ‘अग्रदूत’ समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘अग्रदूत’ समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह ऑन लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी छह जुलाई को शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर असम के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘अग्रदूत’ समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह ऑन लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी छह जुलाई को शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित रहेंगें। वह ‘अग्रदूत’ की स्वर्ण जयंती समारोह समिति के मुख्य संरक्षक हैं। पीएमओ के अनुसार ‘अग्रदूत’ की शुरुआत असमिया भाषा में एक द्वि-साप्ताहिक के रूप में हुई थी। इसकी स्थापना असम के वरिष्ठ पत्रकार कनक सेन डेका ने की थी। वर्ष 1995 में इसका नियमित दैनिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशन शुरू हुआ। इसने असम की एक विश्वसनीय एवं प्रभावशाली आवाज के रूप में अपनी पहचान बनायी है।

ये भी पढ़ें- स्पाइस जेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

 


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका