Video: CM केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला, कहा- ये धमकी देते हैं हमारे पास ED है, CBI है…
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि ये फंड का रोना रोते रहते हैं। हमने सारे फंड दे दिए, लेकिन अब तक केंद्र के अधीन आ गई …
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि ये फंड का रोना रोते रहते हैं। हमने सारे फंड दे दिए, लेकिन अब तक केंद्र के अधीन आ गई एमसीडी, अब उनसे लो फंड, सेंटर से ले आओ फंड। अभी भी ये कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे रहे हैं।
वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा, अमिताभ बच्चन की एक फिल्म आई थी दीवार। अमिताभ बच्चन कहते हैं, मेरे पास धन है दौलत है, बंगला है गाड़ी है। शशि कपूर कहते हैं मेरे पास मां है। आज बीजेपी वाले धमकी देते हैं कि हमारे पास ईडी है, इनकम टैक्स है सीबीआई है। दिल्ली की जनता कहती है हमारे पास हमारा बेटा केजरीवाल है।
DEEWAAR feat. BJP ?
BJP: हमारे पास ED है, CBI है, दिल्ली पुलिस है, सारी दौलत है, हर District में Office है। तुम्हारे पास क्या है?
दिल्ली की जनता: हमारे पास हमारा बेटा @ArvindKejriwal है ❤️ pic.twitter.com/iiPpYynqe7
— AAP (@AamAadmiParty) July 5, 2022
ये भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन घायल
