बहराइच: पौधरोपण अभियान के तहत जिले भर में लगाए पांच लाख पौध…, सांसद, विधायक के साथ अधिकारियों ने भी लिया भाग
बहराइच। जिले में 5 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चला। मंगलवार को पूरे जिले में लगभग 50 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारी, आम आदमी और जन प्रतिनिधियों ने पौध लगाया। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम मंझारा तौकली में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, शासन द्वारा …
बहराइच। जिले में 5 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चला। मंगलवार को पूरे जिले में लगभग 50 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारी, आम आदमी और जन प्रतिनिधियों ने पौध लगाया। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम मंझारा तौकली में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश शकुन्तला गौतम, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, प्रशिक्षु आईएफएस अनुराग प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, एसडीओ वन डीके सिंह, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, वनक्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने अन्य अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण अभियान को गति दिया।

सांसद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को वृक्षों के महत्व को समझना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण से आसान और कारगर कोई दूसरा उपाय नहीं है। एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों विशेषकर महिलाओं का कुशलक्षेम पूछते हुए पौधरोपण अभियान में काकी, चाची, दादी, भाभी, दीदी के साथ बहुरिया से भी सहयोग की अपील की। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त शकुन्तला गौतम ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में पौधरोपण अभियान के लिए की गई तैयारियों से मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जिले में पौधरोपण अभियान पूरी तरह से सफल होगा।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपदवासियों का आहवान किया कि पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के सपने का साकार करें। डॉ. चन्द्र ने कहा कि पौधरोपण अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी। जिले की नर्सरी में लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना पौधे तैयार किये गये हैं।

डॉ. चन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन जन कवि शिक्षक संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में समी के पौधे भेंट किये गये। उधर नानपारा नगर पालिका में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिशाषी अधिकारी रेनू यादव ने पौधरोपण किया। इस दौरान गंगा प्रताप सिंह, अरशद सिद्दीकी, विद्या प्रसाद मौजूद रहे।
विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत इंटहा में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि ब्लाक शिवपुर प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी ने किया। सभी ने पौध लगाते हुए लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया इस दौरान खंड विकास अधिकारी आदित्य तिवारी,पंचायत सेक्रेट्री आनंद विक्रम, हरिओम मिश्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन वर्मा, समाजसेवी छैल बिहारी निषाद सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सांसद रवि किशन व एडीजी जोन ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की अपील
