विंडशील्ड में दरार के बाद मुंबई में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्पाइसजेट के एक विमान को अचानक मुंबई में लैंड कराना पड़ा। बता दें तकनीकी खराबी के बाद विमान की लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक कांडला से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान संख्या SG 3324 पर क्रूज के दौरान P2 साइड विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया। जिसके बाद विमान की सुरक्षित …

मुंबई। स्पाइसजेट के एक विमान को अचानक मुंबई में लैंड कराना पड़ा। बता दें तकनीकी खराबी के बाद विमान की लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक कांडला से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान संख्या SG 3324 पर क्रूज के दौरान P2 साइड विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया। जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इस लैंडिग पर बात करते हुए स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, 5 जुलाई 2022 को स्पाइसजेट Q400 विमान SG 3324 (कांडला-मुंबई) का संचालन कर रही थी, इस दौरान FL230 पर P2 साइड विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गया। हालांकि फिलहाल विमान को मुंबई में सुरक्षित उतारा गया है।

बता दें स्पाइसजेट के विमान ने गुजरात के कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच हवा में जहाज के विंडशील्ड में दरार पड़ गई। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट की बाहरी खिड़की में सामान्य से अधिक दबाव पड़ने के कारण ये चटक गई थी। जिसके बाद जहाज को सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों और विमान स्टाफ को सरक्षित विमान से उतार लिया गया है।

ये भी पढ़ें- सीआईसी ने ‘एकदम गलत’ उत्तर देने पर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

 

 

संबंधित समाचार