हल्द्वानी: व्यापारियों ने घेरी कोतवाली, पुलिस को दी दो हफ्ते की मोहलत…यह है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। व्यापारी के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ मंगलवार को व्यपारियों का गुस्सा भड़क गया। व्यापारियों ने बड़ी संख्या में कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाली में जमीन पर बैठे व्यापारियों ने सीओ सिटी और कोतवाल के सामने भी नारे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। व्यापारी के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ मंगलवार को व्यपारियों का गुस्सा भड़क गया। व्यापारियों ने बड़ी संख्या में कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाली में जमीन पर बैठे व्यापारियों ने सीओ सिटी और कोतवाल के सामने भी नारे लगाए। साथ ही मामले का खुलासा करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी।

बता दें कि बीती 14 अप्रैल को आनंद विहार तल्ली हल्द्वानी बरेली रोड निवासी शिव कपूर के घर चोरी हुई थी। घटना से पहले व्यापारी परिवार समेत मथुरा वृंदावन गया हुआ था। होलसेल कारोबारी शिव कपूर के घर से चोरों ने आठ लाख की नगदी और 50 तोला सोने के साथ चांदी और हीरे के जेवर भी चोरी किए थे। घटना का पता अगले दिन तब चला, जब घर में काम करने वाली महिला पौधों को पानी देने पहुंची। कोतवाली पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि मामले में पुलिस ने चोर को पकड़ कर ढाई हजार की बरामदगी दिखा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

इसके बाद व्यापारियों ने डीआईजी निलेश आनंद भरणे से भी मुलाकात की, लेकिन मामला नहीं खुला। इससे नाराज व्यापारी बड़ी संख्या में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए। व्यापारियों की तीखी नाराजगी के बाद सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने उन्हें मामले के जल्द खुलासे का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, आनंद सिंह बोरा, अरविंद चौहान, संदीप गुप्ता, सौरभ भट्ट, संजय गुप्ता, संदीप पांडे आदि थे।

खुलासा किया तो पुलिस को देंगे 50 हजार का इनाम

पुलिस से हो रही नोकझोंक में प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा कि अगर पुलिस ने दो हफ्ते के भीतर इस चोरी का खुलासा कर दिया तो वह पुलिस को 50 हजार का इनाम देंगे। साथ यह भी मांग की कि पूर्व में पकड़े गए चोरों को पब्लिक मांग पर अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जाए।

बाजार बंद करके होगा उग्र आंदोलन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष (युवा) सौरभ भट्ट ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की परेशानियों को हल्के में ले रही है। तीन माह बाद भी खुलासा न होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। दो हफ्ते में खुलासा न हुआ तो हम बाजार बंदी के साथ ही उग्र व्यापारिक आंदोलन को बाध्य होंगे।

संबंधित समाचार