सुल्तानपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर
सुल्तानपुर। जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव के निकट सोमवार की देर रात बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलासदा गांव निवासी मेघराज पांडेय पड़ोस के शंकरपुर निवासी विक्रम सिंह के साथ भदैंया गांव …
सुल्तानपुर। जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव के निकट सोमवार की देर रात बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलासदा गांव निवासी मेघराज पांडेय पड़ोस के शंकरपुर निवासी विक्रम सिंह के साथ भदैंया गांव गया था।
देर रात लौटते समय वह गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा ग्रामीण दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने की व्यवस्था कर रहे थे कि मेघराज की मौके पर ही मौत हो गई।विक्रम को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। लम्भुआ कोतवाल एके सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन घायल
