बरेली: बीडीए ने रामगंगानगर में लगाए 5800 पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वन महोत्सव के तहत बीडीए ने रामगंगा नगर में 5800 पौधों का रोपण किया। जिले के नोडल अधिकारी एम. वेकेटेश्वर लू ने सेक्टर चार में अलकनंदा योजना में अशोक का पौधा लगाया। यहीं पर वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह ने भी अशोक का पौधा रोपा। सचिव योगेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, अधिशासी …

अमृत विचार, बरेली। वन महोत्सव के तहत बीडीए ने रामगंगा नगर में 5800 पौधों का रोपण किया। जिले के नोडल अधिकारी एम. वेकेटेश्वर लू ने सेक्टर चार में अलकनंदा योजना में अशोक का पौधा लगाया। यहीं पर वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह ने भी अशोक का पौधा रोपा। सचिव योगेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता आशु मित्तल, एई एके चौधरी ने भी पौधे लगाए। कर्मचारियों ने भी कई-कई पौधे कालोनी में लगाए।

इसके बाद यहां मौजूद लोगों को भी पौधे देकर उनसे लगाने और पौधों की रक्षा करने को कहा गया। अलकनंदा, कावेरी, नर्मदा और गंगा एन्क्लेव में घूम घूम कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधे लगाए। वीसी जोगिंदर सिंह ने अफसरों और कर्मचारियों को टीमों में भेजकर शहर में डेंटल कॉलेज रोड, डेलापीर रोड, केके हास्पिटल रोड रामपुर रोड पर बने डिवाइडरों और रामगंगा नगर में पार्क और सड़क के किनारे कटहल, जामुन, आंवला, गुलमोहर, अशोक मौलश्री, पॉमट्री सहित विभिन्न प्रजातियों के 5800 पौधे लगवाए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: सनी हत्याकांड मामले में सड़कों पर उतरे हिन्दूवादी संगठन, जमकर की नारेबाजी, सरकार से की बड़ी मांग

संबंधित समाचार