Illinois Shootout : संदिग्ध पर लगा हत्या के 7 मामलों का आरोप, मिली आजीवन कारावास की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस में 4 जुलाई को परेड के दौरान सामूहिक रूप से गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध पर फर्स्ट डिग्री हत्या के सात आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। लेक काउंटी स्टेट के अटॉर्नी एरिक राइनहार्ट ने कहा कि संदिग्ध को आगे आने वाले समय …

वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस में 4 जुलाई को परेड के दौरान सामूहिक रूप से गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध पर फर्स्ट डिग्री हत्या के सात आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

लेक काउंटी स्टेट के अटॉर्नी एरिक राइनहार्ट ने कहा कि संदिग्ध को आगे आने वाले समय में दर्जनों और आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। सीबीएस न्यूज ने उनके दिए बयान के हवाले से कहा कि 21 वर्षीय रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो को अगर दोषी ठहराया जाता है तो उसे बिना पैराेल के आजीवन कारावास का दंड भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड में ओमीक्रॉन सबवैरिएंट के नए बीए.2.75 ने दी दस्तक, सामने आया पहला मामला

संबंधित समाचार