मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। यूपी के मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। यह दिल देहला देने वाला मामला मंगलवार देर रात का है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मोनिका दुबे जो रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर की छात्रा हैं बता दें कि डॉक्टर मोनिका दुबे ने गर्ल्स हॉस्टल …
मेरठ। यूपी के मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। यह दिल देहला देने वाला मामला मंगलवार देर रात का है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मोनिका दुबे जो रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर की छात्रा हैं बता दें कि डॉक्टर मोनिका दुबे ने गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगा ली।
मोनिका दुबे विवाहिता है और 2 दिन पहले ही अपने घर इलाहाबाद से लौटकर मेरठ पहुंची थी। जिसके युवती ने सुसाइड कर लिया हैं। मगर मामले को लेकर पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई हैं।
यह आत्महत्या का मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का है, जहां रेडियोलॉजी विभाग में सेकंड ईयर की स्टूडेंट मोनिका दुबे के सुसाइड कर लिया हैं। सुसाइट की सुचना मिलते ही गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
घटना की सुचना मिलते ही मौके वारदात पर आनन-फानन में पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। हालांकि कोई भी सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला हैं जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
आत्महत्या को लेकर पुलिस का कहना हैं कि कमरे में पंखे पर फांसी लगा शव पुलिस को मिला, जिसे गेट तोड़कर निकाला गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस जिसके बाद ही कुछ जानकारी प्राप्त मिलेगी।
वहीं मोनिका दुबे के परिचित और उनके पति से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर क्या वजह रही जिससे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को सुसाइड करना पड़ा। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
पढ़ें-अहमदाबाद को समान रूप से विकसित करने में भाजपा सरकार ‘विफल’ :हिम्मतसिंह पटेल
