रामपुर : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से पहली पाली में 244 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
रामपुर, अमृत विचार। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से पहली पाली में 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि, 3200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार की सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शहर के दस केंद्रों पर बीएड परीक्षा हुई। इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा के मद्देनजर 20 पर्यवेक्षक, 10 …
रामपुर, अमृत विचार। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से पहली पाली में 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि, 3200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार की सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शहर के दस केंद्रों पर बीएड परीक्षा हुई। इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा के मद्देनजर 20 पर्यवेक्षक, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली की परीक्षा में 3200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दसों परीक्षा केंद्रों को एक ही जोन में रखा गया है। जिसका जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर को बनाया गया है। पांच सेक्टरों में बंटे परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहे।
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पीके वाष्र्णेय को यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा सह समन्वयक डा. पीके वाष्र्णेय ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली से 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि, 3200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 33 केंद्रों पर हो रही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, पहली पाली में 1023 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
