आलिया भट्ट की फिल्म ‘Darlings’ का टीजर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म डार्लिंग्स की घोषणा की थी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आलिया सस्पेंस से भरे बेहद ही खतरनाक …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म डार्लिंग्स की घोषणा की थी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आलिया सस्पेंस से भरे बेहद ही खतरनाक रोल में नजर आ रही हैं।

‘डार्लिंग्स’ के इस टीजर में शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू और विजय वर्मा भी दिख रहे हैं। टीजर में आलिया और विजय एक कपल की तरह नजर आ रहे हैं। टीजर में आलिया बिच्छू और मेंढक की दोस्ती की कहानी सुनाती हुई दिख रही हैं, जिसके साथ ही साथ वह फिल्म की कहानी से भी कुछ रूबरू करा रही हैं। फिल्म में शेफाली, आलिया के मां के रोल में हैं।

गौरतलब है कि डार्लिंग्स आलिया भट्ट के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी जसमीत के रीन ने लिखी है। डार्लिंग्स 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

पढ़ें-‘रक्षाबंधन’ का गाना ‘कंगन रूबी वाला’ रिलीज, भूमि पेडनेकर-अक्षय कुमार का दिखा Romance

संबंधित समाचार