गौतम बुद्ध नगर: दवा की दुकानों की हुई जांच, औषधियों के कुल दो नमूने किए एकत्रित
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो दवा दुकानों की जांच की हैं। जांच के दौरान औषधि प्रशासन को दो नमूने मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस क्रम में गौतमबुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को सेक्टर-66 में मामूरा गांव …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो दवा दुकानों की जांच की हैं। जांच के दौरान औषधि प्रशासन को दो नमूने मिले हैं।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में गौतमबुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को सेक्टर-66 में मामूरा गांव स्थित रोशन कॉम्प्लेक्स की दो दवा दुकानों की जांच कर औषधियों के कुल दो नमूने एकत्रित किए।
जिला के सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एलवाई ने आदेश जारी किया था कि दवा दुकानों पर बिकने वाली दवाओं की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता तथा गुणवत्ता की जांच की जाए।
पढ़ें-लखनऊ: नकली कीटनाशक बेचने वालों के निरस्त किए जा रहे लाइसेंस
