अयोध्या: लोस चुनाव में जीत का मंत्र देने पहुंचे सांसद से लोगों ने मांगा आवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मिल्कीपुर में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से विकास सहित अन्य मुद्दों पर संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने की बात कहते हुए उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों व चलाई गई जन कल्याणकारी …

अयोध्या। मिल्कीपुर में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से विकास सहित अन्य मुद्दों पर संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने की बात कहते हुए उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों व चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा को जिताने का आह्वान भी किया। इस दौरान कुछ महिला व पुरुष ने आवास, शौचालय और पेंशन की मांग की, जिस पर लल्लू सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया।

नगर पंचायत कुमारगंज के अकमा पहुंचे लल्लू सिंह ने बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अपील की कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत शुरू कर दें। इस बात पर नगर पंचायत कि कई महिलाओं व पुरुषों ने शौचालय, पेंशन, आवास की मांग की, जिस पर सांसद ने कहा कि नगर पंचायत में जिसके पास मकान नहीं है, उसको आवास दिया जाएगा। जिसके पास शौचालय नहीं है, वृद्धा निराश्रित लाभार्थी अपना आवेदन करा कर बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय को दें। हमारे पास जैसे कागज पहुंचेगा जिला मुख्यालय पर फीड करवा दिया जाएगा और जल्द शौचालय का पैसा आ जाएगा।

वृद्धा, निराश्रित लाभार्थियों ने कहा कि अभी पेंशन नहीं आई है। इस पर सांसद ने बताया कि सभी लाभार्थियों की केवाईसी हो रही थी, 15 तारीख तक सभी लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेज दी जाएगी। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह, बंशीधर शर्मा, अनित सिंह, अमरेंद्र मौर्य, रामफूल गोस्वामी, सुशील पाल, संतोष पाल, रिंकू, अशोक पांडे, देव प्रकाश पांडे, प्रवेश तिवारी, विमल पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे।

पढ़ें-बरेली: अधेड़ की भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार