हल्द्वानी: टैंकरों के जमा शुल्क में खेल, चालकों का मानदेय भी अटकाया
हल्द्वानी, अमृत विचार। टैंकर इंचार्ज के खिलाफ और मानदेय की मांग को लेकर चालकों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के खिलाफ हल्ला बोल दिया। आक्रोशित चालकों के जल संस्थान आने की खबर मिलते ही एक्सईएन दफ्तर से चले गए। इस दौरान कार्यालय में ही नाराज चालक जमकर बिफरे। कहा कि अप्रेंटिस युवक को टैंकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। टैंकर इंचार्ज के खिलाफ और मानदेय की मांग को लेकर चालकों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के खिलाफ हल्ला बोल दिया। आक्रोशित चालकों के जल संस्थान आने की खबर मिलते ही एक्सईएन दफ्तर से चले गए।
इस दौरान कार्यालय में ही नाराज चालक जमकर बिफरे। कहा कि अप्रेंटिस युवक को टैंकर के इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप रखी है। इस वजह से विभाग को प्रतिदिनों हजारों का नुकसान हो रहा है और निजी टैंकरों द्वारा दिए जाने वाले शुल्क को जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मार्च से रूके अपने मानदेय को लेकर भी मांग की है।
राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले अध्यक्ष राजू बगड़वाल के नेतृत्व में बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव करने चालक पहुंच गए। जल संस्थान के टैंकर चालक कोमल सिंह यादव ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक से लेकर शासन तक ने लिखित निर्देश हैं कि चालकों को उनका मानदेय दिया जाए, लेकिन ईई ने अपनी जिद में उसे रोक रखा है।
चालकों के ऊपर इंचार्ज बनाकर एक अप्रेंटिस युवक को बैठा दिया है जो प्रतिदिन जल संस्थान का हजारों का नुकसान कर रहा है। कई टैंकरों का शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की है। इस दौरान भीम सिंह, कृष्णमूर्ति, मदन पांडे, अनिल कुमार, योगेश उपाध्याय आदि शामिल थे।
