अयोध्या : भाकियू अध्यक्ष बोले- फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है सरकार, जताया विरोध
अयोध्या, अमृत विचार। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा पा रहा है। बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं, लेकिन सरकार अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार ने अम्बेडकरनगर जाते समय क्षेत्र की ग्राम सभा करनाइपुर में …
अयोध्या, अमृत विचार। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा पा रहा है। बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं, लेकिन सरकार अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार ने अम्बेडकरनगर जाते समय क्षेत्र की ग्राम सभा करनाइपुर में कहीं। उनका पूर्व प्रधानाचार्य हरीराम वर्मा के निवास पर स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि किसानों को सभी सरकारों ने ठगा है। सरकार किसानों को एमएसपी की गारंटी के बजाए फसलों को बाजार के सूचकांक से जोड़ दे दो भी उन्हें उचित मूल्य मिलने लगेगा। उन्होंने कहा गलत नीतियों के चलते व्यापारी वर्ग बैठकर लाभ ले रहे हैं। यदि देश के महज 10 फीसदी किसान आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभा दें तो सभी उचित मांगें सरकार को माननी पड़ेगी। प्रदेश सचिव दिनेश दूबे, बृजपाल सिंह, कैप्टन राम बहादुर सिंह, विष्णु दत्त वर्मा, मयाराम वर्मा , अभयराज ब्रह्मचारी, कमला प्रसाद, हरीराम वर्मा, राम केवल वर्मा, राम संवारे वर्मा, सरयू दीन वर्मा रहे।
यह भी पढ़ें – भारी बारिश से गिर, सोमनाथ और जूनागढ़ जनजीवन अस्त-व्यस्त
