हल्द्वानी: टैंकरों के शुल्क जमा करने में खेल, चालकों का मानदेय अटकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानदेय की मांग को लेकर टैंकर चालकों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के खिलाफ हल्ला बोल दिया। आक्रोशित चालकों के जल संस्थान आने की खबर मिलते ही अधिशासी अभियंता दफ्तर से चले गए। इस दौरान कार्यालय में ही नाराज चालक जमकर बिफर पड़े। कहा कि अप्रेंटिस युवक को टैंकर के इंचार्ज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानदेय की मांग को लेकर टैंकर चालकों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के खिलाफ हल्ला बोल दिया। आक्रोशित चालकों के जल संस्थान आने की खबर मिलते ही अधिशासी अभियंता दफ्तर से चले गए। इस दौरान कार्यालय में ही नाराज चालक जमकर बिफर पड़े। कहा कि अप्रेंटिस युवक को टैंकर के इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप रखी है।

इस वजह से विभाग को प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है और निजी टैंकरों द्वारा दिए जाने वाले शुल्क को जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मार्च से रूके अपने मानदेय को देने की भी मांग की है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले अध्यक्ष राजू बगड़वाल के नेतृत्व में बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव करने चालक पहुंच गए।

जल संस्थान के टैंकर चालक कोमल सिंह यादव ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक से लेकर शासन तक ने लिखित निर्देश हैं कि चालकों को उनका मानदेय दिया जाए, लेकिन ईई ने अपनी जिद में उसे रोक रखा है। चालकों के ऊपर इंचार्ज बनाकर एक अप्रेंटिस युवक को बैठा दिया है जो प्रतिदिन जल संस्थान का हजारों का नुकसान कर रहा है। कई टैंकरों का शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की है। इस दौरान भीम सिंह, कृष्णमूर्ति, मदन पांडे, अनिल कुमार, योगेश उपाध्याय आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार