रुद्रपुर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, खंडहर में छिपाई नौ बाइकें बरामद, यूपी जाकर बेचते थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 9 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 9 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। मंगलवार शाम सीओ सिटी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पक्की खमरिया बॉर्डर के पास से एक बिना नंबर बाइक सवार युवक को पकड़ा, जिससे बाइक के कागज मांगे तो अनाकानी करने लगा। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है।

वही, उसने अन्य बाइक चोरी किये जाने की बात भी पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बगवाड़ा मंडी के पीछे चीमा फार्म के पास से एक खंडहर से 9 बाइक बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गदरपुर निवासी विक्की बजाज बताया। युवक ने बताया कि वह दोपहिया वाहन चोरी कर यूपी व अन्य क्षेत्रों में बेचा करता है।

इस मामले में वह वर्ष 2015 में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने युवक के अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एस एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी अमित शर्मा, एसआई अशोक कुमार, एसआई मंगल सिंह, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, ललित मोहन, सतेंद्र पाल व गणेश गिरी आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार