हल्द्वानी: बीच सड़क उलझा सिपाही, लगा दिया लंबा जाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक सिपाही की नासमझी की वजह से कड़ी धूप में राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ी। सिपाही की वजह से नैनीताल रोड करीब 10 मिनट तक जाम रहा और इस दौरान लोग सिपाही को कोसते रहे। दोपहर करीब दो बजे सौरभ होटल की ओर जा रहे बुलेट सवार सिपाही को पीछे से आ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक सिपाही की नासमझी की वजह से कड़ी धूप में राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ी। सिपाही की वजह से नैनीताल रोड करीब 10 मिनट तक जाम रहा और इस दौरान लोग सिपाही को कोसते रहे।
दोपहर करीब दो बजे सौरभ होटल की ओर जा रहे बुलेट सवार सिपाही को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मामूली थी और इससे न सिपाही को कोई चोट आई और न ही उसकी बुलेट में कोई नुकसान हुआ।
बावजूद इसके सिपाही ने बीच सड़क अपनी बाइक खड़ी कर दी और कार सवार से उलझ गया। वह कार सवार को वर्दी की धौंस दिखा रहा था। कार सवार ने भी खुद को पुलिस विभाग का बताया और कहाकि वह शराब पीकर बेवजह बहस कर रहा है। कार सवार उसकी इस हरकत के लिए आलाधिकारियों के समझ पेश होने की धमकी दी।
जिसके बाद सिपाही अपनी बुलेट लेकर चलता बना। इस दौरान 10 मिनट से ज्यादा वक्त तक जाम लगा रहा और कड़ी धूप में खड़े राहगीर सिपाही को कोसते रहे।
