ऋतिक रौशन ने रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को लेकर की तारीफ, पोस्ट शेयर कर लिखा यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। एक्टर लिखा, ‘रॉकेट्री को लेकर काफी अच्छी बातें सुनने को मिल रही है। इसके चलते मुझे डर लग रहा है कि मैं कहीं छूट न जाऊं। मैं मेरे दोस्त माधवन को लेकर काफी खुश हूं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी जान डाल दी है। मैं उनके डायरेक्शनल डेब्यू के लिए उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही पूरी टीम को शुभकामनाएं।

पढ़ें-अनिल कपूर ने बताया फिटनेस का राज, फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार