मथुरा: लोक निर्माण मंत्री ने 100 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण
मथुरा, अमृत विचार। वैसे तो मथुरा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाए हुए है, लेकिन अब इसमें विकास का ऐसा रोल मॉडल तैयार किया जाएगा कि इसकी ख्याति और बढ़े। मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए पैसों को कमी आड़े नहीं आएगी। अभी लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले …
मथुरा, अमृत विचार। वैसे तो मथुरा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाए हुए है, लेकिन अब इसमें विकास का ऐसा रोल मॉडल तैयार किया जाएगा कि इसकी ख्याति और बढ़े। मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए पैसों को कमी आड़े नहीं आएगी। अभी लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास कर रहा हूं आगे फिर आऊंगा और जहां सड़कों की आवश्यकता होगी वहां से लिए धनराशि आवंटित करूंगा।
यह बातें प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जल्द यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन जाएगा। मोदी-योगी की सरकार में प्रदेश विकास का एक्सप्रेस बन गया है। प्रदेश के हर गांव और घर को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
अब प्रदेश के लोग विकास की बात करते हैं, जबकि कुछ साल पहले लूट, वसूली और अपहरण से परेशान थे। अब यूपी में उद्यमी फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। ईमानदारी से कार्य किया जो अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। मथुरा का ऐसा कायाकल्प होगा कि यहां विश्व स्तर की सुविधाएं लोगों को मिलेगी। मंच से ही उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में हर बिंदु पर अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। जहां कार्य में ढिलाई, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
ये होने हैं कार्य
– फतेहा हथावली सनोरा ओल राजस्थान सीमा तक वाया बेरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 1540.46 लाख
– मथुरा में वृंदावन-छटीकरा-राधाकुंड मार्ग का चौड़ीकरण 2007.35 लाख,
– मथुरा-भरतपुर मार्ग राजमार्ग संख्या 33 से जाजमपट्टी गोवरधन मार्ग निकट जाजमपट्टी रेलवे स्टेशन पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण 3586.72 लाख लंबी 0.849
– मथुरा से कोसी-शाहपुर चौड़रस मार्ग का 1879.73 लाख से चौड़ीकरण
– मीरपुर हसनपुर नावलीपचहरा मार्ग का 1401 लाख से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य
ये रहे मौजूद
बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, मांट राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, मेयर मुकेश आर्य बंधु, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा आदि मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद: वादी के कृष्ण का वंशज होने के दावे पर उठे सवाल
