छुट्टा मवेशियों से ग्रामीणों को मिलेगी निजात: विधायक अनुपमा जायसवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम रामवापुर में ग्राम प्रधान की ओर से मनरेगा योजना के तहत गोशाला बनवाया गया है। जिसका सदर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने उद्घाटन किया। साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। हुजूरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रमवापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी …

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम रामवापुर में ग्राम प्रधान की ओर से मनरेगा योजना के तहत गोशाला बनवाया गया है। जिसका सदर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने उद्घाटन किया। साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

हुजूरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रमवापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ किया गया। प्रधान रामकुमार सिंह के प्रयासों से आसपास के किसानों को अब अपने खेतों की रखवाली नहीं करनी पड़ेगी। गौशाला खुलने से आसपास के सैकड़ों किसानों लाभान्वित होंगे। गौशाला में वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं की सेवा करना ही सबसे बड़ा सेवार्थ है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। विधायक अनुपमा ने अपने हाथों से गोवंश को चारा खिलाया तथा ग्राम प्रधान रामकुमार पिंटू सिंह को गौशाला का प्रबंध बेहतर व सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।

खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि अजीत प्रताप सिंह मुख्य अतिथि अनुपमा जयसवाल ने पूजा-अर्चना कर गौशाला का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार दीपक ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक अजय सिंह थाना अध्यक्ष रानीपुर शिवनाथ गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयाशंकर सिंह ,पूर्व प्रधान जगदीश मौर्या ,पूर्व प्रधान रामकुमार यादव ,कृष्ण कुमार सचिव अनिल पांडे ,रोजगार सेवक पप्पन सिंह, अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: महिला अपराधों के प्रति सतर्क और संवेदनशील रहे हैं महिला बीट अधिकारी

संबंधित समाचार