Katrina Kaif ने शेयर किया ‘Darlings’ का टीजर, Alia Bhatt की तारीफ में कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स में उनके अभिनय की तारीफ की है। आलिया ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की घोषणा की थी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आलिया सस्पेंस से भरे …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स में उनके अभिनय की तारीफ की है। आलिया ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की घोषणा की थी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

टीजर में आलिया सस्पेंस से भरे बेहद ही खतरनाक रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर पर कैटरीना कैफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। कैटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर डार्लिंग्स का टीजर शेयर किया हैं। साथ ही आलिया को उनके निक नेम आलू का ज्रिक करते हुए उनकी तारीफ की है।

alia

फिल्म की कहानी जसमीत के रीन ने लिखी है। जसमीत ने ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। डार्लिंग्स इस साल 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

पढ़ें-आर माधवन की ‘धोखा- राउंड डी कॉर्नर’ की रिलीज डेट आई सामने, कुकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही फिल्म

संबंधित समाचार