मंगलुरु में भूस्खलन, तीन श्रमिकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु जिले में बुधवार की रात भूस्खलन की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई । तीनों केरल के रहने वाले थे । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले श्रमिक बुधवार की रात अपने आश्रय स्थल …

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु जिले में बुधवार की रात भूस्खलन की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई । तीनों केरल के रहने वाले थे । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले श्रमिक बुधवार की रात अपने आश्रय स्थल में थे । इसी दौरान पास की पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया और आश्रय स्थल पर गिर पड़ा ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया । उन्होंने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बरसात हो रही है जिसकी वजह से यह घटना हुयी है । पुलिस ने बताया कि ये श्रमिक यहां रबर निकालने का काम कर रहे थे ।

इस बीच भारत मौसम विभाग (आईएडी) ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद प्रशासन ने आंगनवाड़ी, स्कूलों और कालेजों में सात जुलाई को अवकाश की घोषणा कर दी । बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है ।

यह भी पढ़ें-बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार