बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल से एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
लंदन। उत्तरी आयरलैंड के मंत्री ब्रैंडन लुईस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया। क्रिस्टोफर पिंचर को उप मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्ति को लेकर हाल ही में हुए एक घोटाले के घटनाक्रम में छह से ज्यादा मंत्रियों ने प्रधानमंत्री जॉनसन की सरकार से इस्तीफा दे दिया …
लंदन। उत्तरी आयरलैंड के मंत्री ब्रैंडन लुईस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया। क्रिस्टोफर पिंचर को उप मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्ति को लेकर हाल ही में हुए एक घोटाले के घटनाक्रम में छह से ज्यादा मंत्रियों ने प्रधानमंत्री जॉनसन की सरकार से इस्तीफा दे दिया है।
बीबीसी के अनुसार लुईस उन कैबिनेट मंत्रियों में शामिल थे, जिन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री से कहा कि समर्थन घटने के कारण उन्हें पद छोड़ना होगा। लुइस ने ट्वीट किया, “एक सभ्य और जिम्मेदार सरकार ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और आत्म सम्मान पर निर्भर करती है।
यह काफी व्यक्तिगत खेद का विषय है कि मुझे सरकार का साथ छोड़ देना चाहिए क्योंकि मुझे अब विश्वास नहीं है कि उन मूल्यों को बरकरार रखा जा रहा है। मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है।”
ये भी पढ़ें:- बोरिस जॉनसन छोड़ेंगे पीएम का पद, पार्टी का नया नेता चुने जाने तक बने रहेंगे प्रधानमंत्री
