कानपुर: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतरा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने बेटों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस में हत्या में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। …

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने बेटों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस में हत्या में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।

शिवली थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। थानाक्षेत्र के सिंहपुर में रहने वाले दिवारी लाल किसानी का काम करते हैं। उनकी पत्नी सरोजनी (45) दो वर्ष पहले करोल गांव में रहने वाले हरिओम के साथ रहने लगी थी। उसी समय से दिवारी लाल और उसकी पत्नी में नहीं बन रही थी। गुरुवार को सरोजनी अपने खेतों में फसल की बुआई के लिए आई थी।

इसी वक्त यहां पर सरोजनी का पति और उसके बेटे सत्यम और शिवम भी आ गए। इस दौरान यहां पर उनका आपस मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां लाठी डण्डे चलने लगे। आरोप हैं कि दिवारी लाल और उनके बेटों समेत प्रधान पति ने ट्रैक्टर से चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनीति पहुँच गईं। उन्होंने बताया कि चार अभियुक्तों को तहरीर के आधार पर पूंछतांछ के लिए हिरासत में लिया है । जांच की जा रही है बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: दो कुंतल गांजे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार