वाराणसी : पीएम मोदी ने काशी को दी 1700 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। अपने वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने काशीवासियों को 1700 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी है। अपने संसदीय क्षेत्र में सिगरा स्टेडियम से उन्होंने 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन और नई शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ किया। सिगरा स्टेडियम में …

वाराणसी, अमृत विचार। अपने वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने काशीवासियों को 1700 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी है। अपने संसदीय क्षेत्र में सिगरा स्टेडियम से उन्होंने 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन और नई शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सिगरा स्टेडियम में पीएम मोदी का स्वागत सीएम योगी ने किया। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही आज काशी को नई काशी के रूप में दुनिया देख रही है। पूरी दुनिया से लोग यहां आ रहे हैं और इस पर मुग्ध हो रही है। 13 दिसंबर को विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन होने के बाद से कोई दिन ऐसा नहीं रहा जब एक लाख से छह लाख लोग यहां नहीं पहुंचे हों।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी ने एक ऐसी तस्वीर देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है और विकास भी है। ऐसी विरासत जिसे भव्य, दिव्य और नव्य बनाने का काम लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें –प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी को देंगे सौगात, 1800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

संबंधित समाचार