अयोध्या : महंत पर लगा झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती से रेप करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नया घाट स्थित एक मंदिर के महंत पर झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि महंत ने पूजा पाठ के बहाने उसके साथ यह घटना अंजाम दी। पीड़िता के अनुसार वह बहुत चीखी चिल्लाई, लेकिन मंदिर में चल रहे भजन …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नया घाट स्थित एक मंदिर के महंत पर झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि महंत ने पूजा पाठ के बहाने उसके साथ यह घटना अंजाम दी। पीड़िता के अनुसार वह बहुत चीखी चिल्लाई, लेकिन मंदिर में चल रहे भजन के कारण कोई उसकी गुहार नहीं सुन सका।

हालांकि सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी का कहना है कि अभी तक उनके सामने ऐसा कोई मामला नहीं सामने आया है। यदि आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वह बीकापुर तहसील क्षेत्र की निवासी है। तहरीर के अनुसार एक बात को लेकर आरोपी के यहां दो दिनों से पूजा पाठ चल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता को यह कहकर राम की पैड़ी में पैर डाल कर बैठने के लिए कह दिया जाता था कि पूजा में लाभ होगा।

पीड़िता के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे उसे बुलाया गया और रोज की तरह माता-पिता को भेज दिया गया। आरोप है कि अकेला पाकर महंत ने पीड़िता को कमरे में बंद कर पूजा के बहाने रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि महंत बार-बार उसे धमकी दे रहा था कि किसी को न बताना और तुम्हारा परिवार समाप्त हो जायेगा।

पीड़िता के अनुसार जब वह घर पहुंची तो गाड़ी से उतरते ही बेहोश हो गई फिर परिवार को घटना की जानकारी दी। हालांकि अभी तक अयोध्या पुलिस ने मामले में कोई अभियोग नहीं दर्ज किया है। बताया जाता है कि पुलिस मामले को किसी तरह सुलटाने के प्रयास में है।

यह भी पढ़ें –रुद्रपुर: युवती के कमरे में घुस रेप का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता