बहराइच: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/मूर्तिहा। नानापार लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा कांटा के निकट बाइक और पिक अप वाहन में भिडंत हो गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिहा कांटा के निकट दोपहर में तीन बजे लखीमपुर की ओर से पिक अप संख्या …

बहराइच/मूर्तिहा। नानापार लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा कांटा के निकट बाइक और पिक अप वाहन में भिडंत हो गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिहा कांटा के निकट दोपहर में तीन बजे लखीमपुर की ओर से पिक अप संख्या यूपी 31 एल 2859 नानपारा की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार सामने जा रहा था।

अनियंत्रित पिकअप वाहन और बाइक में आमने सामने भिंडत हो गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर जालिम नगर चौकी के दीवान राम आशीष वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र 30वर्ष के आसपास है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : कहीं करंट तो कहीं सड़क हादसे में गवांई जिदंगी… जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार